पवई: पवई पुलिस का बड़ा प्रहार: इंडिका कार से 54 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Pawai, Panna | Jun 9, 2026 अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंडिका कार से 54 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल लगभग 3.22 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।