पिंड्रा: बड़ागांव में यूपी एसटीएफ की टीम ने 50 हजार के इनामिया दीपक यादव उर्फ पहलवान को किया गिरफ्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। समीर सिंह हत्याकांड में आरोपी दीपक यादव को यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दीपक यादव उर्फ पहलवान पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ₹50000 का इनाम रखा हुआ है।