बहराइच: बहराइच जिले में 02 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक सम्पन्न होगी
बहराइच जिले जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 2 जून को पूर्वान्ह 11ः00 बजे विकास भवन सभागार में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई है। डीएम त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे