मिर्ज़ापुर: ऑल यूपी ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले में जागरूकता कार्यक्रम के लिए कलेक्ट्रेट में डीएम से मांगी अनुमति
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को ऑल यूपी ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी। अध्यक्ष नीरज कुमार तिवारी ने कहा कि वह प्रशिक्षित ड्राइवर को प्रशिक्षित करेंगे ड्राइवर को प्रेरित करेंगे कि वह नशे का सेवन न करें, जिससे की दुर्घटनाएं कम हो। इसके अलावा ड्राइवर को यातायात के नियम भी बताएंगे।