चंदिया: खेत की मचान पर फांसी के फंदे से लटका मिला अधेड़, चंदिया के कौड़िया गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Chandia, Umaria | Jun 20, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम कौड़िया के राज टोला निवासी गुलबदन सिंह (50 वर्ष) शुक्रवार रात अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो उनका छोटा बेटा खेत पहुंचा। वहां खेत में बनी मचान के एक पाए से गुलबदन सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल चंदिया पुलिस को दी गई। शव का pm करा जाँच जारी है।