बैरगनियां: बैरगनिया में करोड़ों की नाली योजना पर उठे सवाल, गंदे पानी से जलजमाव और घर डूबने की आशंका
बैरगनिया बाजार का गंदा नाली का पानी अस्पताल के पीछे बाईपास रोड स्थित डॉ. विनय कुमार के घर के पास कसेरा जी की जमीन होते हुए शिवालय मंदिर के पोखर में गिर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे आसपास के घरों में गंदा पानी घुसने और बरसात में जलजमाव की गंभीर आशंका है।