गोरखपुर: ई-रिक्शा से सफर कर रही बुजुर्ग महिला को चार महिलाओं के गैंग ने बनाया निशाना,कैंट पुलिस से शिकायत
शिवाजीनगर रुस्तमपुर निवासी श्रीकृष्ण तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास प्रभा पांडेय अपनी नतिनी को दिखाने बेतियाहाता में डा. एके मिश्रा के यहां गई थीं।डाक्टर को दिखाने के बाद वह दाउदपुर काली मंदिर तक पैदल आईं।वहां से बेला पब्लिक स्कूल की ओर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गईं।जिसमें पहले से दो महिलाएं बैठी थीं।रास्ते में दो और युवतियां बैठ गई।