उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में संघ के समस्त पदाधिकारियों की एक बैठक शिवचरण इंटर कॉलेज में हुई। इस बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के आह्वान पर 5 दिसंबर 2025 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ’महारैली’ की तैयारियों की समीक्षा की गई।