सिधौली: सरैया के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
जनपद के ग्राम पंचायत सरैया के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया है घायल की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।