गभाना: गभाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 35 लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
गभाना में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को सेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कस्बा स्थित कान्हा हॉस्पिटल में लाइफ अर्पण सोसाइटी के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर दो बजे तक 35 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया।