चायल: पूरखास गांव में खंभा व तार जोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, किसान से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी। पुरखास पावर हाउस से जुड़े एक लाइनमैन पर किसान से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और बिजली लाइन दुरुस्त करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाइनमैन कथित तौर पर क्लेम्प और तार जोड़ने के लिए पैसे मांगता सुनाई दे रहा है। किसान ने आरोप लगाया है कि लाइनमैन पहले भी उससे चार हजार रुपये ले चुका है। गुरुवार वीडियो वायरल!