कोल: अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मथुरा रोड से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 8, 2025 बीते दिनों काजी पाड़ा चौक पर झगड़े के दौरान जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से आरोपी द्वारा गोली चलाई गई थी।घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की थी।थाना सासनीगेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को अवैध तमंचा और कारतुस के साथ मथुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया है।