कोल: चिकावटी में NH-34 पर हुए सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मी और गैंगस्टर के मुल्ज़िम सहित 5 की मौत, SSP ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | May 8, 2025 चिकावटी में नेशनल हाईवे 34 पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से गैंगस्टर एक्ट के मुलजिम को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में SI राम संजीवन, HC बलबीर सिंह, HC चालक चंद्रपाल सिंह, HC रघुवीर सिंह, गैंगस्टर एक्ट का मुल्ज़िम गुलसनवर की मौत हो गई।