अम्बाला: पंजाब की सीमाएं बाधित होने से बिजली का सामान बनाने और बेचने वालों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हुआ
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 व्यापारियों का कहना है कि रास्ते बाधित होने के कारण काउंटर सेल घटकर 20 प्रतिशत रह गई है। अंबाला इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अंबाला से बिजली का सामान अधिकतर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में जाता है। इसमें राजपुरा का क्षेत्र सबसे अधिक आता है लेकिन मार्ग बाधित होने से सामान पहुंचाने मैं एक घंटे की बजाय तीन घंटे लग रहे है l