अम्बाला: भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, केमिस्ट की दुकान में चल रहा था धंधा, दुकानदार और दलाल काबू
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 अंबाला सिटी के रत्नगढ़ गांव की केमिस्ट की दुकान पर दबिश देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया। दुकानदार और दलाल मिलकर यह धंधा चला रहे थे। विभाग ने एक डिकोय को भेजा तो 45 हजार रुपये में बात हुई थी। दलाल ने पहले 30 हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए थे। जबकि मंगलवार को 15 हजार रुपये नगद देने थे।