अम्बाला: गांव नई निहारसी में पूर्व फौजी के घर अज्ञात ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, सोने चांदी के गहनों समेत कैश चोरी
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 थाना नग्गल क्षेत्र के गांव नई निहारसी में पूर्व फौजी के घर किसी अज्ञात ने शनिवार और रविवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी घर से सोने चांदी के गहनों समेत करीब ₹60000 की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कारगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।