अम्बाला: जिला अंबाला में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी के 6 मामलों में 6 आरोपियों से 248 बोतल बरामद, केस दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 30, 2024 अंबाला पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अंबाला पुलिस ने 6 मामलों में छह आरोपियों से कुल 248 बोतल अवैध शराब की बरामद की हैं। इनमें से चार आरोपियों को कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है वहीं दो को जांच में शामिल कर लिया है।