शामली: शामली के धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास अचेत अवस्था में मिला भैंसवाल निवासी युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के धीमानपुरा फाटक के नजदीक एक युवक अचेत हालत में मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक को ट्रैक्टर—ट्राली सवार 2 व्यक्ति छोड़कर गए हैं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान भैंसवाल गांव निवासी 38 वर्षीय सनी पंवार के रूप में हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।