आंवला: पीडब्ल्यूडी के ऊंचे ब्रेकर से हादसा, युवक की मौत, आंवला में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल
Aonla, Bareilly | May 19, 2026 आंवला में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क पर बनाए गए मानकों के विपरीत ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण मंगलवार देरशाम छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।