चंदिया: मझगनवा में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज
चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगनवा में युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इद्दू भाई की दुकान के पास गांव निवासी रामकिशन कोल पिता बब्लू कोल उम्र 18 वर्ष के साथ गांव के ही बउरा कोल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 126/26 पर मामला दर्ज ।