पिछोर: भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकली, विधायक प्रीतम सिंह लोधी हुए शामिल
आज सोमवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में भगवान परशुराम के विधि-विधान से अभिषेक,हवन और पूजन के साथ हुई,क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर से भव्य चल समारोह प्रारंभ हुआ।