बेंगाबाद: ज़मीन विवाद में महिला पर हमला, मारपीट में घायल बिलेली बीवी का सदर अस्पताल में इलाज जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नैयाडीह निवासी बिलेली बीवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार को 3 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया की लाला मोहम्मद की पत्नी बिलेली बीबी का रिश्तेदारों से ही जमीन विवाद चल रहा है। बताया गया कि उसी विवाद को लेकर गुरुवार को जब यह घर से अकेली बाहर निकली तो इसके गोतीया लोगों ने इसके साथ मारपीट कर दी।