दुर्ग: वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा दिखाकर डराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Durg, Durg | Oct 18, 2025 वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,देसी कट्टा दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने शनिवार शाम 7 बजे कहा कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, आमजन को देसी कट्टा दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी सूबेदार सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।