दुर्ग: भिलाई में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला के साथ जांच के बहाने गलत हरकत करने लगा
Durg, Durg | Oct 18, 2025 दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती महिला से जांच के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नेहरू नगर के डायग्नोस्टिक्स सेंटर में इलाज के लिए पहुंची महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।