राबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने शुक्रवार शाम 4 बजे कहा कि विजय सिंह गोंड़ का निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। जंन जंगल जमीन के लिए वह हमेशा लड़े थे,इसी वजह से उन्हें जनता ने 8 बार विधायक बनाया, इस तरह हमने अपना गार्जियन खो दिया हम अनाथ हो गए। उनका अंतिम संस्कार आदिवासी परंपरा के अनुसार किया गया है ।