नानपारा: नानपारा सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद का चुनाव संपन्न, प्रधानमंत्री कन्या भारती ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की
नानपारा में शुक्रवार को रामकृष्ण नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र संसद के प्रधानमंत्री और कन्या भारती की अध्यक्षा पदों के लिए मतदान हुआ। यह चुनाव प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना के निर्देशन में प्रमुख आचार्य अजय और दीदी कल्पना के संयोजन में कराया गया। मतदान से पूर्व छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए भैया शौर्य और भैया उमंग ने नामांकन किया था।