बरेली: बरेली के डीएम और एसएसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
बरेली डीएम और एसएसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया निरीक्षण।जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कैंट क्षेत्र स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर, थाना किला क्षेत्र स्थित अलखनाथ मंदिर,सुभाष नगर क्षेत्र स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर एवं थाना बारादरी क्षेत्र में स्थित बनखंडी नाथ मंदिर का भौतिक रूप से भ्रमण कर निरीक्षण किया।