पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथ नगर निवासी अनमोल मुखी के पुत्र साहिल मुखी (27) की जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि लोकनाथनगर निवासी साहिल मुखी 10 अप्रैल की शाम को घर से दोस्तों से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकला था।