धनौरा: जिले में गजरौला यश पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर दी बधाई
यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट के परिणाम में शहर के यश पब्लिक इंटर कालेज के छात्र-छात्रा जिलेभर में चमके। टॉप टेन सूची में स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। स्टाफ में उत्साह दिखा। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दीं। गुरुवार को परिणाम घोषित होने की सूचना छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को सुबह।