अकबरपुर: जसवापुर गांव स्थित नाले में मिला मोर्टार, मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, पुलिस ने एरिया किया सील
गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर गांव स्तिथ नोन नदी पास बने एक नाले में मोर्टार पड़ा मिला।वहीं मछली पकड़ने वाले लोगों की नजर इस पर पड़ गई।मोर्टार मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर एरिया को सील कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी।वहीं मछली पकड़ने वाला एक लड़का मोर्टार को लेकर भागने लगा।