गोला: चंद चौराहा स्थित मोबाइल दुकान में देर रात सेंधमारी, पंजाब से आए अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश
गोरखपुर के गोला क्षेत्र में स्थित चंद चौराहा पर हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पंजाब के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पहले इलाके की बारीकी से निगरानी (रेकी) करता था और फिर देर रात दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम देता था। 3 मई की रात करीब 3 बजे आरोपियों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया था।