कटनी ग्रामीण: रीठी में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले
रीठी तहसील क्षेत्र में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान खरीफ सीजन की फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। वहीं पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश होने से खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद है।