बदायूं: जिला अस्पताल के आवास में एनेस्थीसिया के डॉक्टर गणेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 10, 2026 मुरादाबाद के हाउस नंबर 28 इंदिरा आवास सोसायटी मिलन विहार के रहने वाले 52 वर्षीय डॉक्टर गणेश यादव पुत्र राधे श्याम सिंह एनेस्थीसिया के डॉक्टर थे और उनकी तैनाती जिला अस्पताल में थी। रात में वह जिला अस्पताल में स्थित अपने आवास पर सोए थे। सुबह वह 10 बजे बाथरूम में नहाने गए कि तभी उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।