कानपुर: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने निकाली राष्ट्रपति महा रैली, अधिवेशन रद्द होने का किया विरोध
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा (आरपीवीएम) ने ओडिशा में बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति रद्द किए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया है। संगठन ने इसे ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे को दबाने की साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा के दबाव में प्रशासन ने ऐन समय पर परमिशन रद्द की।