गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा हुआ सामान बरामद कर सुपुर्द किया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा हुआ सामान को बरामद कर सुपुर्द किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शुक्रवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यात्री के द्वारा रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराया।जिसके बाद RPF की टीम ने सामान को सुरक्षित उतारकर यात्री को सुपुर्द किया है। सामान की अनुमानित कीमत 1500 रुपए बताया है।