इटावा: बालम्पुर गाँव में छोटे भाई ने बड़े भाई को ईट मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Feb 12, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के बालम्पुर गाँव के रहने वाले अवधेश पुत्र बाबूराम को उनके छोटे भाई ने मामूली बात पर बुधवार शाम 7:30 बजे ईट मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद उनकी पत्नी व चाची ने उन्हें उपचार हेतु 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उनका उपचार जारी हैं।