इटावा: अस्तल स्थित 500 वर्ष पुराने नरसिंह महाराज बाबा गोपाल दास मंदिर से भगवान की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Feb 12, 2025 कोतवाली क्षेत्र के अस्तल मौहल्ला में स्थित प्राचीनकाल का ठाकुर नरसिंह जी महाराज बाबा गोपाल दास मंदिर में बीती रात्रि अष्टधातु की मूर्ति सहित अन्य प्राचीन मूर्तियां, चक्र और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। घटना की जानकारी पर बुधवार एसपी सिटी समेत पुलिस आलाधिकारी चौकी प्रभारी, फॉरेंसिक सर्वलांस टीम जांच पड़ताल में जुट गई हैं।