पौड़ी में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद आक्रोश, निजी अस्पताल का घेराव।
पौड़ी स्थित उत्तरा केयर अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद स्थानीय लोगों और युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित युवाओं ने अस्पताल का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकालकर अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।