मथुरा: जीआरपी रेलवे पुलिस मथुरा ने एक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5 चोरी के मोबाइल हुए बरामद
मथुरा जीआरपी रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान हेमंत कुमार शर्मा पुत्र श्री सुरेश चंद शर्मा निवासी शेरशाह थाना पर है उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से पांच अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए जो की चलती ट्रेन में चोर ने यात्रियों से चुराए थे। अभी उसको थाने पर लाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।