मखदुमपुर: वाणावर पहाड़ के महान संत मौनिया बाबा का हुआ निधन
वाणावर पहाड़ के पाताल गंगा क्षेत्र में निवास करने वाले महान संत मौनिया बाबा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मौनिया बाबा लगभग 70 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे और उन्होंने पाताल गंगा के पास अपना आश्रम बना लिया था। वही शुक्रवार की शाम 4 बजे लोगो ने श्रद्धांजलि दिया ।