अंबाह: भोनपुरा: चाचा-चाची पर चोरी का आरोप, गहने गायब, अंबाह थाना पुलिस ने शुरू की जांच
Ambah, Morena | Apr 2, 2026 भोंनपुरा गांव में मायके आई महिला के करीब 2 तोले सोने के गहने चोरी हो गए। घर के बक्शे में से किसी अज्ञात चोर ने गहने चोरी कर लिए। वहीं महिला ने इस चोरी की घटना के पीछे अपने सगे चाचा और चाची को दोषी ठहराते हुए गुरुवार को अंबाह थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। वही मामले में महिला को अंबाह पुलिस ने जांच कर जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है