गुना नगर: महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
गुना में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य मृदुल सक्सेना ने बताया, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्र-छात्राओं, आम मतदाताओं और स्कूली स्टाफ को 7 मई 2024 को अधिक से अधिक मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।