हुज़ूर: भोपाल के गुडविल अस्पताल के डॉक्टर व साथियों ने शाहजहानाबाद इलाके में रहने वाले परिवार पर किया जानलेवा हमला
Huzur, Bhopal | Sep 9, 2024 भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने के ठीक सामने कोयले वाली गली में रहने वाले परिवार पर गुडविल अस्पताल के डॉक्टर व साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले डॉक्टर ने फावड़े से हमला कर एक वृद्ध महिला का सिर फोड़ दिया।उसकी बेटी को डंडो से पीटा, साथ ही दामाद और उसके भाई का सिर फोड़ दिया। एक युवक के सिर में फ्रैक्चर आया है।