No Car Day पर साइकिल से ऑफिस पहुंचे इंदौर पुलिस कमिश्नर
इंदौर | 22 सितंबर 2026
वर्ल्ड No Car Day के मौके पर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अपने निवास से साइकिल चलाकर पुलिस कार्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से निजी कारों के बजाय साइकिल और लोक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी जागरूकता अभियान में सहभागिता करते हुए ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल और दोपहिया वाहनों का उपयोग किया।
संदेश साफ है—पर्यावरण बचाना है तो परिवहन की आदतों में बदलाव जरूरी है।
#NoCarDay #IndorePolice #SantoshKumarSingh #EnvironmentProtection #IndoreNews
@indorepolicelive
Indore, Indore | Sep 22, 2026