बेगूसराय: SK महिला महाविद्यालय का NCC के कमांडिंग ऑफिसर ने किया निरीक्षण, सर्टिफिकेट का किया वितरण
एसके महिला महाविद्यालय में 4 बिहार गर्ल्स बीएन एनसीसी सहरसा के नए पदस्थापित कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविशंकर ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व वर्ष की कैडेट के बीच बी सर्टिफिकेट का वितरण किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने एनसीसी से होने वाले फायदे के बारे में बिंदुबार बताया. साथ ही कहा कि नियमित क्लास करने से उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा.