बेगूसराय: 09 अगस्त को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन द्वारा समाहरणालय में होगा प्रदर्शन, रचियाही में कार्यकर्ताओं ने की बैठक
09 अगस्त को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन का समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर आज रचियाही में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला संयोजक अभिनव कुमार अकेला ने कहा कि युवाओं के हक और अधिकार को लेकर प्रदर्शन कार्यक्रम होगा.