बेगूसराय: विशाखापतनम में आयोजित बेगूसराय के सोनू ने राष्ट्रीय कैडेट ताइकॉन्डो प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विशाखापटनम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान मे आयोजित इस प्रतियोगिता मे देश भर के लगभग 600 खिलाडी ने कैडेट वर्ग मे हिस्सा लिया था. जिला ताइक्वांडो संघ सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया की बिहार के ओर से खेलते हुए बेगूसराय के तेघडा,वार्ड नं-10,सलेमपुर निवासी, लाल बाबू चौधरी का पुत्र सोनू कुमार रजत पदक हासिल किया है.