बांसवाड़ा: ठिकरिया गांव में काम को लेकर मां ने बेटे को डांट दिया, गुस्से में बेटे ने पिया जहर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
राज तालाब थाना क्षेत्र स्थित ठिकरिया गांव में काम को लेकर मां ने बेटे को डांट दिया तो गुस्से में बेटे ने जहरिली दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि रोहित पुत्र कचरू निवासी ठिकरिया का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।