वारासिवनी: पैदल घूम रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
नेवरगांव टोल नाके के पास सोमवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में कुलदीप पिता रंगलाल केकरे उम्र 40 वर्ष निवासी नेवरगांव गोपीटोला की मौत हो गई। बताया गया कि वे पैदल बस्ती घूमने गए थे और वापस घर लौटते समय बाइक चालक तिपेश मूरखे निवासी गोपीटोला ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है