टीकमगढ़: बिघा: मामूली विवाद के चलते वृद्ध के साथ जानलेवा हमला: परिवार के लोगों ने की मारपीट, 108 से जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील के बिघा गांव मे एक वृद्ध के साथ परिवार के छोटे भाई द्वारा लाठी डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है घायल वृद्ध की पहचान नाम कललू चढार उम्र 65 वर्ष निवासी बिघा गांव थाना दिगोड़ा के रूप में हुई है घटना के बाद परिजन तुरंत वृद्ध को दिगोडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया